EVM विवाद पर बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत, इससे छेड़छाड़ मुमकिन नहीं
ABP News Bureau | 22 May 2019 01:48 PM (IST)

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि ईवीएम को किसी भी माध्यम से हैक नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि ईवीएम स्टैंड-अलोन मशीनें हैं, अगर किसी ने इसको हैक करने की कोशिश की तो ये फैक्ट्री मोड में चली जाती है.