NMC बिल के विरोध में डॉक्टर्स, कल से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
ABP News Bureau | 31 Jul 2019 06:49 PM (IST)
नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने 1 अगस्त यानी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. इस हड़ताल के दौरान ना सिर्फ ओपीडी बल्कि इमरजेंसी सेवा में भी रेजिडेंट डॉक्टर शामिल नहीं होंगे. एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुमेर का कहना है कि बिल में कुछ बदलाव की मांग की गई थी, लेकिन इन बदलावों के बिना ही यह बिल लोकसभा में पारित किया गया है. इनका कहना है कि बिल अब राज्यसभा में जाएगा इसलिए हड़ताल करना पड़ रहा है ताकि सरकार इस पर पुनर्विचार करे.