भगवान-अल्लाह के नाम पर क्यों दिखाई जा रही है सड़कों पर जबरदस्ती की भक्ति? जानिए पूरा मामला
ABP News Bureau | 26 Jul 2019 05:11 PM (IST)
देश में बजरंगबली को मानने वाले लोग भी हैं और अली को मानने वाले भी... लेकिन पिछले कुछ दिनों से देश के कुछ राज्यों में इन्हीं दो नामों को लेकर चर्चा जोरों पर है. वजह है सड़क पर होने वाला धार्मिक अतिक्रमण. यानी एक समुदाय सड़कों पर नमाज अदा करता है तो जवाब में दूसरे समुदाय के लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. विवाद कुछ भी नहीं है फिर भी सांप्रदायिक खाई खोदने की कोशिश की जा रही है.