सीतामढ़ी में फिर बाढ़ ने दी दस्तक, दशहत में लोग, देखिए बाढ़ ने किस तरह मचाई है तबाही
shubhamsc | 28 Jul 2019 12:06 PM (IST)

बिहार के सीतामढ़ी में बाढ़ ने फिर से दस्तक दे दी है. कुछ दिनों पहले आई बाढ़ की तबाही से लोग अभी उबरे नहीं थे कि दूसरी बार बाढ़ ने दस्तक दे दी. नेपाल में हो रही बारिश की वजह से बिहार में पानी और बाढ़ कहर ढह रही है. कई गांवों में घर बह गए हैं. कई परिवारों ने कई दिनों तक बिना खाना खाए गुजारा किया है. इस रिपोर्ट में देखिए किस तरह से लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और सरकार की तरफ से कोई इन लोगों का दर्द सुनने वाला नहीं है.
बिहार के सीतामढ़ी में बाढ ने तबाही मचा रखी है, बागमती नदी उफान पर है, खुद के इंतजामों से जान हथेली पर रखकर होकर लोग कर रहे हैं नदी पार.
बिहार के सीतामढ़ी में बाढ ने तबाही मचा रखी है, बागमती नदी उफान पर है, खुद के इंतजामों से जान हथेली पर रखकर होकर लोग कर रहे हैं नदी पार.