मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बुरा हाल, खतरे के निशान से ऊपर बह रही है चंबल नदी
shubhamsc | 17 Aug 2019 10:48 AM (IST)

एमपी के मुरैना में चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. चंबल राजघाट पर आज सुबह 7 बजे पानी का स्तर 139.5 मीटर पहुंच गया. जबकि खतरे का निशान 138 मीटर है. पानी का लेवल अभी भी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. कोटा बैराज राजस्थान से रात 8 बजे 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जिससे एक दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं.