बाढ़ से प्रभावित बिहार के दर्द को बयां करती है लाइन लगाकर खाना खाते बच्चों की ये तस्वीर
shubhamsc | 15 Jul 2019 05:48 PM (IST)

बाढ़ लोगों की जिंदगी को किस तरह प्रभावित करता है ये बताने के लिए मुज़फ्फरपुर के बभनगांवा में बागमती नदी पर बने तटबंध पर लाइन लगाकर खाना खाते बच्चों की ये तस्वीर काफी है. ये वो लोग हैं जो बाढ़ से प्रभावित हैं और अब इनके पर सिर छिपाने को जगह नहीं है. वो परिवार जो तटबंध में पानी भर जाने की वजह से वहां रहने वाले लोग अब अस्थाई तौर पर पानी खत्म होने तक इसी तटबंध पर रहेंगे. बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन की तरफ से खाना और दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं.