मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, रायसेन को विदिशा से जोड़ने वाला पुल डूबा
shubhamsc | 09 Aug 2019 02:42 PM (IST)

भोपाल के पास रायसेन जिले में पिछले 24 घंटे में जमकर बारिश हुई है जिस कारण ये जिला अपने आस पास से कट गया है. रायसेन को विदिशा से जोड़ने वाला पगनेश्वर गांव का पुल बेतवा नदी के उफान के कारण डूबा हुआ है. पुल से आठ फीट ऊपर से पानी बह रहा है. जिससे रायसेन और विदिशा का संपर्क टूट गया है. राहत की बात यही है कि फिलहाल पानी बंद है, मगर रात भर में डेढ़ सौ मिमि. पानी रायसेन जिले में बरसा है.