ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, तीन ट्रक आपस में भिड़े, 5 लोगों की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
shubhamsc | 08 Aug 2019 07:54 AM (IST)

यूपी के बिजनौर में तेज़ी से आ रहे तीन ट्रक आपस मे भिड़ गए और टक्कर इतनी भयंकर थी की ट्रक के परखच्चे उड़ गए. ट्रक में सवार दस लोगों में से पाँच लोगों की तो मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पाँच लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए. शीरे से भरे ट्रक के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ.