जर्मनी के हाले शहर में गोलीबारी की घटना, 2 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 09 Oct 2019 07:12 PM (IST)

जर्मनी के हाले शहर में गोलीबारी की एक घटना हुई है. इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है. ये घटना सिने गॉग के बाहर हुई है. सिनेगॉग यहूदियों का एक पूजा स्थल है. जर्मन पुलिस का कहना है कि जर्मन शहर हाले में एक शूटिंग में दो लोग मारे गए. पुलिस ने कहा कि कई गोलीबारी की गई और संदिग्ध हमलावर एक कार में भाग गए. अधिकारी शहर भर में संदिग्धों की तलाश कर रहे है. निवासियों से घर में रहने का आग्रह किया गया है. हाले का रेलवे स्टेशन एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया.