नवी मुंबई में ONGC के प्लांट में लगी आग, पांच लोगों की मौत
shubhamsc | 03 Sep 2019 09:33 AM (IST)

नवी मुंबई के उरण में ओनएजीसी प्लांट में आग लग गई है. आग लगने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है. गैस प्रोसेसिंग प्लांट में सुबह 7 के दरम्यान आग लगी है. आग लगने की वजह का अबतक पता नहीं चल पाया है. उरण ओनजीसी गैस यूनिट से मुंबई के महानगर गैस प्राइवेट लिमिटेड को सीएनजी, पीएनजी गैस की सप्लाई की जाती है.