सुषमा स्वराज के निधन पर फिल्मकार मधुर भंडारकर बोले- यकीन नहीं हुआ कि वह हमें छोड़कर चली गई हैं
ABP News Bureau | 07 Aug 2019 05:52 PM (IST)
सुषमा स्वराज का मंगलवार रात 67 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर जाने-माने फिल्मकार मधुर भंडारकर ने शोक जताया है. उन्होंने सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि वह एक बेहद सम्माननीय शख़्सिसत थीं. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज कई लोगों की प्रेरणास्रोत रही हैं. बता दें कि सुषमा स्वराज का निधन दिल का दौरा पड़ने से बीती रात एम्स में हो गया. अब से कुछ देर पहले उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया. इस मौके पर पीएम मोदी, बीजेपी चीफ अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी और अन्य पार्टी के बड़े नेता उपस्थित रहे.