Imran Khan के खिलाफ इस्लामाबाद पहुंचा फज़लुर रहमान का आजादी मार्च, PAK में भारी उथल-पुथल
ABP News Bureau | 01 Nov 2019 08:43 PM (IST)

पाकिस्तान में बड़ा सियासी बदलाव होने को बेताब है, इस्लामाबाद में इमरान खान की कुर्सी पर संकट के बादल छाए हुए हैं, कट्टरपंथी नेता फजलुर रहमान का आजादी मार्च आज इस्लामबाद पहुंच गया. लाखों की संख्या में लोग इस्लामाबाद में जुटे हुए हैं और ये बात किसी के गले नहीं उतर सकती कि इसके पीछे वहां की सेना और ISI की मर्जी ना हो, तो सवाल ये क्या इमरान की कुर्सी जाने वाली है.