विदेश मंत्री का चीन को जवाब- 370 भारत का अंदरुनी मामला, फटाफट देखिए बड़ी खबरें
shubhamsc | 13 Aug 2019 07:30 AM (IST)

सोमवार को जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग ली से मुलाकात की. इस दौरान अपने बयान में एस जयशंकर ने कहा कि अनुच्छेद 370 हमारा आंतरिक मामला है और इसका किसी देश से कोई लेना-देना नहीं है. चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और उसकी जटिलताओं पर करीब से नजर रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व के लिए 'रचनात्मक भूमिका' निभाएगा.