यूपी: महागठबंधन की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने कहा- कैराना में किसान और रोजगार हमारा प्रमुख मुद्दा है
ABP News Bureau | 11 Apr 2019 12:09 PM (IST)

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद आज पहले चरण का चुनाव होना है. इस चरण में पश्चिमि उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर आज मतदान होगा. मतदाता सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वोट डाल सकेंगे. इस चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान होगा. मतों की गिनती 23 मई को की जाएगी. महागठबंधन की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने कहा है कि कैराना में किसान और रोजगार हमारा प्रमुख मुद्दा है.