हिंदी के मशहूर साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह का हुआ निधन, दिल्ली के एम्स में थे भर्ती
ABP News Bureau | 20 Feb 2019 10:48 AM (IST)

हिंदू के मशहूर साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में 92 साल के नामवर सिंह ने कल रात आखिरी सांस ली. एक महीने से नामवर सिंह ब्रेन हैमरेज की वजह से यहां लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. नामवर सिंह का जन्म 28 जुलाई 1926 को यूपी के चंदौली में हुआ था. नामवर सिंह को हिंदी के सबसे गंभीर आलोचक और समीक्षक के रूप में जाना जाता था. उनकी छायावाद, नामवर सिंह और समीक्षा, आलोचना और विचारधारा जैसी किताबें चर्चित हैं. नामवर सिंह ने बीएचयू से हिंदी में एमए किया था. 1956 में उन्होंने पृथ्वीराज रासो की भाषा विषय पर पीएचडी भी की.