मशहूर शेफ संजीव कपूर ने परिवार संग डाला वोट, ज्यादा वोटिंग होने की जताई उम्मीद
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 10:55 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज मुंबई की जिन 6 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें शामिल हैं. सुबह से ही बॉलीवुड की कई हस्तियां वोट डालने आ रही हैं. मशहूर शेफ संजीव कपूर ने परिवार संग डाला वोट, ज्यादा वोटिंग होने की जताई उम्मीद.