अयोध्या विवाद में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा- इस बार मंदिर-मस्जिद नहीं, रोजगार है मुद्दा
ABP News Bureau | 06 May 2019 07:52 AM (IST)

फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद लल्लू सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने निर्मल खत्री और सपा-बसपा गठबंधन ने आनंदसेन यादव को चुनाव मैदान में उतारा है. तीनों लोगों के पास ही लंबा राजनीतिक अनुभव है और अयोध्या के कारण इस सीट पर देश भर की निगाहें भी रहती हैं.