✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Budget 2020 में ऐलान, आएगा LIC का IPO, Private sector को बेचा जाएगा IDBI Bank | ABP Uncut |ABP Uncut

ABP News Bureau   |  02 Feb 2020 06:30 PM (IST)

ज़िंदगी के साथ भी, ज़िंदगी के बाद भी. ये टैग लाइन है देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी की. एलआईसी. लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन. हिंदी में कहें तो जीवन बीमा निगम. कंपनी भारत की है तो पूरा नाम होता है भारतीय जीवन बीमा निगम. 100 से भी ज्यादा तरह के लाइफ इंश्योरेंस के प्लान, इन प्लांस से जुड़े करोड़ों लोग और इन प्लांस में निवेश किए गए अरबों रुपये. कोई आदमी नौकरी करता हो या कारोबार करता हो, खेती करता हो या फिर खुद का स्टार्टअप चलाता हो, जो भी थोड़े बहुत पैसे बचाता है, उसके निवेश की प्राथमिकता में सबसे ऊपर होता है एलआईसी, क्योंकि ये सरकारी कंपनी है. लेकिन अब सरकार आईपीओ लाकर इस कंपनी से कुछ शेयर बेचना चाहती है. इसलिए आज का बिन मांगा ज्ञान एलआईसी पर. 19 जनवरी, 1956. इतिहास की वो तारीख, जब भारतीय जीवन बीमा निगम का राष्ट्रीयकरण किया गया था और सरकारी इंश्योरेंस कंपनी के तौर पर इसने काम करना शुरू किया था. तब कंपनी के पास पांच जोनल ऑफिस, 33 डिविजनल ऑफिस और 212 ब्रांच थीं. 70 साल की अपनी इस यात्रा में एलआईसी के पास फिलहाल 8 जोनल ऑफिस, 113 डिविजनल ऑफिस, 1381 सैटेलाइट ऑफिस और11,280 ब्रांच ऑफिस हैं. कंपनी हर साल करीब 20 लाख पॉलिसी जारी करती है. अभी तक कंपनी में करीब 25 करोड़ लोगों ने अपना बीमा करवा रखा है और बीमा पॉलिसी की संख्या 29 करोड़ है. हर साल कंपनी के पास करीब 3 लाख करोड़ रुपये प्रीमियम के तौर पर जमा होते हैं. एलआईसी की 2019 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के पास करीब 36.65 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है. लाइन इंश्योरेंस के बाजार में अकेले 66.24 फीसदी हिस्सा एलआईसी के पास है. जो भी नई पॉलिसी हो रही हैं, उसमें अकेले एलआईसी की हिस्सेदारी 74.71 फीसदी है. इस कंपनी के साथ सीधे तौर पर 285,019 लोग काम करते हैं. इसके अलवा एजेंटों की संख्या 21 लाख 94 हजार है. और लाइफ इश्योरेंस का कारोबार सालाना 12 से 15 फीसदी की दर से बढ़ रहा है.
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • एक्सप्लेनर
  • Budget 2020 में ऐलान, आएगा LIC का IPO, Private sector को बेचा जाएगा IDBI Bank | ABP Uncut |ABP Uncut

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.