यूपी, बिहार में भी चला मोदी मैजिक, जानिए इस बड़ी जीत के मायने
ABP News Bureau | 24 May 2019 10:21 AM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है, 2014 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर तीन सौ से ज्यादा सीटों पर जीतती नज़र आ रही है, अब ये तय हो चुका है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से पीएम बनेंगे, ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने तीन वचन दिए हैं और कहा कि उनका पल-पल और शरीर का कण-कण देश के लिए है.