एग्जिट पोल बहुत अच्छा मनोरंजन है, असलियत 23 तारीख को सामने आएगी- राजीव शुक्ला
ABP News Bureau | 20 May 2019 09:22 AM (IST)

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि बहुत अच्छा मनोरंजन है, असलियत 23 तारीख सामने आएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल पहले भी गलत होते रहे हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक 542 में से एनडीए के खाते में 277 सीटें, यूपीए के खाते में 130 सीटें और अन्य के खाते में 135 सीटें जाने का अनुमान है. बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में 542 सीटों का ही अनुमान हम बता रहे हैं, तमिलनाडु की एक सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था.