देश की GDP दर घटने पर पूर्व वित्त सचिव एस नारायण ने कहा- ये अच्छा नहीं, इससे जल्द-से-जल्द उबरना होगा
ABP News Bureau | 31 Aug 2019 10:03 AM (IST)

देश की जीडीपी दर घटकर 5 फीसदी हो गई है. इसपर एबीपी न्यूज से बातचीत में पूर्व वित्त सचिव एस नारायण ने कहा कि हम देख रहे है कि ऑटो सेक्टर, फार्मास्यूटिकल सेक्टर में एंड एफएमजीसी सेक्टर में इकनॉमिक एक्टिविटी कम हो रही है. इसके कुछ कारण तो बाहर के हैं. इंटरनेशनल स्तर पर स्लो डाउन चल रहा है. कुछ अंदरुनी भी है. जहां कई पॉलिसी कारण भी है और कई बिजनेस और फाइनेंशियल कारण भी हैं. लेकिन 5% होना हमारे लिए अच्छी बात नहीं है. हमें इस जल्द से जल्द 6-7% तक उठाना होगा. बैंकों के विलय पर नारायण ने कहा कि इसका फायदा यह है कि इस वक़्त डिजिटल ऐज में 27 बैंको की ज़रूरत नहीं है. अब सारे ट्रांजैक्शन मोबाइल पर होते हैं, तो मर्ज करना ठीक ही है.