वाराणसी: पीएम मोदी के खिलाफ बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर लड़ेंगे चुनाव, पत्नी ने देखिए क्या कहा
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 07:08 PM (IST)

अखिलेश यादव ने सियासी चरखा दांव चलते हुए वाराणसी से बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया है. इससे पहले प्रत्याशी घोषित हुई शालिनी यादव अब डमी कैंडिडेट के रूप में रहेंगी और उन्हें नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक अपना नाम वापस लेना पड़ सकता है.