लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के एलान से जुड़ी पल-पल की अपडेट
ABP News Bureau | 10 Mar 2019 02:09 PM (IST)

चुनाव आयोग आज शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. जनकारी के मुताबिक अप्रैल से मई के बीच सात से आठ चरणों में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं. वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म हो रहा है. इसके साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का भी एलान हो सकता है. तारीखों के एलान के साथ ही आचार संहिता लागू पूरे देश में लागू हो जाएगी. जम्मू कश्मीर को लेकर सभी निगाहें चुनाव आयोग की ओर लगी हैं.