थलापति विजय के CM बनते ही Trisha Krishnan का वायरल पोस्ट, “The love is always louder” ने बढ़ाई dating rumours

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी काफी चर्चा में रहीं, नीले साड़ी में पहुंचीं तृषा समारोह के दौरान काफी इमोशनल नजर आईं
शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही समय बाद तृषा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “The love is always louder.” इसके बाद सोशल मीडिया पर विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गईं
हालांकि विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन तृषा का यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में तृषा ने विजय को बधाई देते हुए कहा कि वह उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं
फिलहाल सोशल मीडिया पर विजय और तृषा की केमिस्ट्री लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है