इस दीवाली Sooryavanshi को मिलेगी इस फिल्म से जोरदार टक्कर!
ABP News Bureau | 22 Oct 2021 05:22 PM (IST)

इस साल की दिवाली बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाके करने वाली है। निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को दिवाली पर रिलीज करने का एलान करके फिल्मों के शौकीन दर्शकों का मजा डबल कर दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि डिजनी ने दिवाली के मौके पर ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इटर्नल्स’ की भारत में रिलीज का एलान पहले से ही कर रखा है.