'मैं रहूं ना रहूं कोई फर्क नहीं पड़ता, काम होते रहना चाहिए'- Sonu Sood
ABP News Bureau | 20 Sep 2021 07:51 PM (IST)
हाल ही में आयकर विभाग द्वारा हुए 'सर्वे' पर बोलते हुए सोनू सूद ने कहा कि सब कुछ प्रक्रिया में है और सबके सामने है. हमने सभी को पूरी जानकारी दे दी है. वे अपना काम करेंगे और मैं अपना. हर फाउंडेशन को पैसे को खर्च करने में समय लगता है. जब कोई एक रुपया भी देता है तो कोशिश रहती है कि वो पैसा सही जगह जाए.