Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
अमित भाटिया | 14 Mar 2026 05:24 PM (IST)

सौरभ शुक्ला ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान एक charismatic और रियल इंसान हैं, जो किसी से भी सीधे जुड़ सकते हैं और उनके साथ बातचीत करते समय आप खास महसूस करते हैं। सौरभ ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है, देव आनंद, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, कमल हासन और सभी शानदार हैं। फिर भी शाहरुख खान का अंदाज और human quality कुछ अलग और बहुत ही rare और special है। उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख का करिश्मा सिर्फ स्टारडम में नहीं, बल्कि उनकी बातचीत और presence में दिखता है। शाहरुख के साथ काम करना उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा