Aryan Khan की जमानत के लिए Satish Manshinde ने दी Bombay High Court में अर्जी
ABP News Bureau | 20 Oct 2021 05:13 PM (IST)

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सेशंस कोर्ट से आज जमानत नहीं मिली. इसके बाद उनके वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत की याचिका दाखिल की है. जस्टिस नितिन डबल्यू साम्ब्रे के सामने आर्यन खान के वकील ने जमानत याचिका दाखिल की है. बता दें कि आर्यन खान के अलावा अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी कोर्ट ने खारिज कर दी.