रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
वंशिका शर्मा | 15 Jul 2026 05:53 PM (IST)

रिपोर्ट्स के मुताबिक Deepika Padukone और Ranveer Singh जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि Deepika की डिलीवरी दिवाली के आसपास हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Ranveer Singh ने अपनी फिल्म Pralay की शूटिंग का प्लान पहले से बना लिया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय काम करेंगे और फिर परिवार के साथ रहने के लिए ब्रेक लेंगे। इस दौरान वह Deepika, बेटी Dua और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं।
फिलहाल Deepika Padukone और Ranveer Singh ने इन खबरों पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन इन रिपोर्ट्स के बाद फैंस उनके घर आने वाली खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं