Sherlyn Chopra को Raj Kundra और Shilpa Shetty ने मुश्किल में डाला !
ABP News Bureau | 21 Oct 2021 03:15 PM (IST)

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर करने का फैसला लिया है. राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने शर्लिन चोपड़ा को नोटिस भेजकर एक हफ्ते के अंदर माफी मांगने की बात कही है और अगर शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी से माफी नहीं मांगती हैं तो 50 करोड़ का डिफेमेशन सूट और क्रिमिनल सूट राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी द्वारा फाइल किया जाएगा.