Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
वंशिका शर्मा | 22 Aug 2026 06:09 PM (IST)

Pawan Singh अपनी पहली पत्नी Neelam Singh को याद करते हुए बेहद भावुक हो गए। Bhojpuri Bawal के नए प्रोमो में Pawan Singh अपनी पहली पत्नी की तस्वीर के सामने उन्हें याद करते और भावुक होते नजर आए। उन्होंने Neelam को अपनी जिंदगी की देवी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में देवी पाई थी, लेकिन उन्हें खो दिया। इसके बाद Pawan Singh ने उस रात को याद किया जब उन्हें Neelam की मौत की खबर मिली थी। उन्होंने बताया कि शूटिंग से देर रात घर लौटने के बाद जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, तो उन्हें लगा जैसे उनकी दुनिया खत्म हो गई। यह बात कहते हुए Pawan Singh की आवाज भर आई और वह रो पड़े। उनका यह इमोशनल वीडियो सामने आने के बाद Fans भी भावुक हो गए हैं और Neelam के साथ उनकी पुरानी यादों को लेकर चर्चा तेज हो गई है