Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव

Dancer और Social Media Influencer Nidhi Kumar Malhotra ने हाल ही में ABP Live और Entertainment LIVE से बातचीत में Cannes Film Festival में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अपने अनुभव को याद किया. Nidhi ने बताया कि एक Official Dance Creator के तौर पर Cannes पहुंचना उनके लिए बेहद गर्व और खुशी का पल था. उनके मुताबिक, करियर के 10 साल पूरे होने पर मिला यह अवसर किसी सपने के सच होने जैसा था.
Nidhi ने अपने Cannes Red Carpet Look के पीछे की कहानी भी साझा की. उन्होंने बताया कि उनकी Indo-Western साड़ी Madhuri Dixit के आइकॉनिक गानों से प्रेरित थी. Outfit में उनके ब्रांड NKD के Signature Colors और Dance Community को समर्पित करने के लिए घुंघरू भी शामिल किए गए थे. Nidhi का कहना है कि वह इस मंच पर सिर्फ खुद को नहीं, बल्कि पूरी Indian Dance Community को रिप्रेजेंट कर रही थीं.
बातचीत के दौरान Nidhi ने Temptation Island India के अपने सफर पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह Reality Show का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन अपने पार्टनर Mohak के कहने पर उन्होंने शो जॉइन किया. Nidhi के मुताबिक, यह अनुभव उनके रिश्ते को और मजबूत बनाने वाला साबित हुआ और बाद में दोनों ने शादी भी कर ली.
अपने भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए Nidhi ने बताया कि वह अपने Dance Studio Brand NKD को UAE और आगे चलकर भारत के बड़े शहरों तक ले जाना चाहती हैं. इसके अलावा वह जल्द ही एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में भी हैं. Nidhi का मानना है कि मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ हर सपना पूरा किया जा सकता है.