'पुष्पा' का क्या है 'रईस' से कनेक्शन ? | खबर फिल्मी है | 27.01.2022
ABP News Bureau | 27 Jan 2022 06:47 PM (IST)

'पुष्पा: द राइज' की शानदार सफलता ने अल्लू अर्जुन के मेगा स्टारडम को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. वहीं, मकर संक्रांति के मौके पर, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपने 15 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी मनाई. आपको बता दें कि उनकी फिल्म 'पुष्पा' सभी भाषाओं में एक ब्लॉकबस्टर है. इस फिल्म में 'पुष्पा राज' के रूप में अल्लू अर्जुन और 'श्रीवल्ली' की भूमिका में रश्मिका मंदाना ने हर किसी का दिल जीता है और दोनों का जादू अभी भी बरकरार है.