कभी रणवीर जैसी दीपिका तो कभी दीपिका जैसे रणवीर ! | खबर फिल्मी है
ABP News Bureau | 14 Nov 2021 04:29 PM (IST)

दीपिका बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में से एक और रणवीर बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरोज में से एक हैं. एक जोड़ी के अलावा दोनों की अलग अलग भी अपनी अच्छी खासी पहचान है. इनकी फिल्मों तो कमाल करती ही हैं, लेकिन इनके कपड़े फिल्मों से ज्यादा सुर्खियां बनाते हैं.