ओलंपिक में भारत की जीत के बाद देश बोला- चक दे ! इंडिया | खबर फिल्मी है | 08.08.2021
ABP News Bureau | 08 Aug 2021 04:13 PM (IST)

ओलंपिक में भारत की के शानदार प्रदर्शन के बाद पूरा देश खेल के रंग में रंगा हुआ है नीरज चोपड़ा की जीत ने इस रंग को और गाढ़ा कर दिया. जब महिला हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी तो टीम के कोच शॉर्ड मरीन की तुलना 'चक दे इंडिया' के कबीर खान से की जाने लगी. वैसे बॉलीवुड में अक्सर खेल पर और खिलाड़ियों पर आधारित फिल्में बनती रहती हैं. हमारी इस रिपोर्ट में देखिए कि बॉलीवुड ने कैसे खेल के प्रति लोगों को जागरूक किया है.