Kangana Ranaut सिर्फ Publicity के लिए ऐसे बयान देती हैं- Prahlad Kakkar
रवि जैन, एबीपी न्यूज़ | 12 Nov 2021 09:20 PM (IST)

ऐड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा है कि कंगना रनौत हमेशा से ही पब्लिसिटी की भूखी रही हैं और उसी के तहत उन्होंने अपना ताजा विवादित बयान दिया है. प्रह्लाद का कहना है कि कंगना को इग्नोर करना ही सबसे अच्छी तरकीब है. अगर कंगना को मीडिया में स्पेस ही न मिले तो कंगना इस तरह के ऊलजलूल बयान देना बंद कर देंगी.