Jeetendra के घर आए बाप्पा, गणपति की भक्ति में डूबा दिखा जीतेंद्र का परिवार
ABP News Bureau | 10 Sep 2021 05:45 PM (IST)

हर साल की तरह इस साल भी अभिनेता जीतेंद्र के घर पर बाप्पा विराजमान हुए. जीतेंद्र के अभिनेता बेटे तुषार कपूर और तुषार के बेटे लक्ष्य बाप्पा के सामने हाथ जोड़े नजर आए. तुषार ने एबीपी न्यूज़ को इंटरव्यू देते हुए घर में सालों से बाप्पा को घर पर विराजमान करने से जुड़ी यादें भी साझा कीं.