Haunted 3D: Ghosts Of The Past Review: Vikram Bhatt की साख पर बट्टा है ये फिल्म!
अमित भाटिया | 13 Jun 2026 09:54 AM (IST)

बड़े बज और भारी उम्मीदों के बावजूद Haunted 3D दर्शकों को डराने में पूरी तरह नाकाम साबित होती है। विक्रम भट्ट के निर्देशन और महेश भट्ट के नाम से जुड़ी इस फिल्म से जिस स्तर के हॉरर और सस्पेंस की उम्मीद थी, वह कहीं भी नजर नहीं आता। कमजोर कहानी, पुराने जमाने के हॉरर एलिमेंट्स, फीकी राइटिंग और प्रभावहीन स्क्रीनप्ले फिल्म को बेहद निराशाजनक बना देते हैं। कुछ गाने और कलाकारों की कोशिशें जरूर नजर आती हैं, लेकिन खराब स्क्रिप्ट के कारण वे भी फिल्म को बचा नहीं पाते। जानिए हमारी पूरी समीक्षा, स्टार रेटिंग और आखिर क्यों Haunted 3D हॉरर फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ी चूक साबित होती है।