Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Dhamaal 4 एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है। इसमें ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है, बस बैठकर हंसी का मजा लेना है। फिल्म में Ajay Devgn, Riteish Deshmukh, Arshad Warsi, Jaaved Jaaferi, Ravi Kishan, Sanjay Mishra और Anjali Arora अपने मजेदार अंदाज से खूब हंसाते हैं। कहानी एक खजाने की तलाश पर आधारित है, जहां हर किरदार की अपनी अलग कहानी और परेशानी है। इसी वजह से कई मजेदार घटनाएं होती हैं।
फिल्म के कुछ सीन बहुत मजेदार हैं, जबकि कुछ ठीक-ठाक लगते हैं। वीएफएक्स खास नहीं हैं, लेकिन इस तरह की कॉमेडी फिल्म में सबसे जरूरी बात हंसी और मनोरंजन है। Jaaved Jaaferi, Arshad Warsi और Riteish Deshmukh अपनी कॉमेडी से सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। अगर आपको Dhamaal सीरीज़ की फिल्में पसंद हैं और बिना ज्यादा सोचे सिर्फ हंसना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको अच्छा मनोरंजन दे सकती है