Irrfan Khan के आखिरी ट्वीट में छिपा है बड़ा संदेश
ABP News Bureau | 29 Apr 2020 03:15 PM (IST)

बॉलीवुड स्टार इरफान खान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. वो लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. इरफान ने बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था.