संजू फाइटर है, जल्द हराएंगे कैंसर को: Manyata Dutt
ABP News Bureau | 13 Aug 2020 10:00 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को लंग कैंसर हो गया है. लीलावती अस्पताल से इलाज करा कर संजय दत्त हाल ही में डिस्चार्ज हुए थे. इसके बाद से की उनके कैंसर को चर्चाएं हो रही थीं. फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी हैं कि संजय दत्त को लंग कैंसर हो गया है. उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने कहा कि संजू फाइटर है, जल्द कैंसर को हराएंगे.