मशहूर संगीतकार जोड़ी Sajid–Wajid के Wajid Khan का मुम्बई में निधन
ABP News Bureau | 01 Jun 2020 08:25 AM (IST)

मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान की रविवार की रात को लम्बी बीमारी से मौत हो गयी. 43 वर्षीय वाजिद की मौत मुम्बई के चेम्बूर में स्थित सुरराणा सेठिया अस्पताल में हुई, जहां वे किडनी और गले में इंफेक्शन होने के चलते पिछले ढाई-तीन महीने से भर्ती थे. सूत्रों से पता चला है कि पिछले तीन दिनों से वाजिद वेंटिलेटर में थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.