Sushant Suicide Case: Rhea ही नहीं, खुद सुशांत ने भी कई कर्मचारियों को काम से हटाया था- Ex Bodyguard
रवि जैन, एबीपी न्यूज़ | 15 Aug 2020 10:03 PM (IST)

तमाम तरह के इल्जामों से जूझ रही सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के घर काम करनेवाले पूर्व कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया था कि रिया ने ही घर के कई स्टाफर्स को हटाने में अहम भूमिका निभाई थी. कई पूर्व कर्मचारियों ने भी एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर इस तरह की बातें कही थीं.
लेकिन एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए सुशांत के पूर्व बॉडीगार्ड निखिल दलवी ने खुलासा करते हुए बताया कि खु्द सुशांत सिंह राजपूत ने भी एक साथ 9 लोगों को काम से हटाया था और उस वक्त रिया के साथ उनका अफेयर नहीं चल रहा था. हटाये गये लोगों में निखिल समेत उनके चार निजी सुरक्षाकर्मी, एक पर्सनल अटेंडेंट, 3 ड्राइवर और एक मैनेजर का भी शुमार है.