Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क | 18 May 2026 04:44 PM (IST)

अक्षय कुमार की मच-अवेटेड मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) का धमाकेदार टाइटल ट्रैक आखिरकार रिलीज हो गया है। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपने अनोखे और एनर्जेटिक अंदाज से फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है। इस गाने में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ ग्लैमर का भी जबरदस्त तड़का लगा है। बॉलीवुड की दो खूबसूरत डीवाज, दिशा पाटनी और जैकलिन फर्नांडिस ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री, कातिलाना डांस मूव्स और बोल्ड लुक्स से स्क्रीन पर आग लगा दी है। अक्षय के स्वैग और दोनों अभिनेत्रियों के हॉट अवतार वाले इस पेपी ट्रैक ने दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।