क्या मूवी माफियाओं ने ली सुशांत सिंह राजपूत की जान?
एबीपी न्यूज़ | 20 Jun 2020 11:18 PM (IST)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को अपने मुंबई के फ्लैट में खुद को फांसी लगा ली थी. बताया जा रहा है कि 34 वर्षीय अभिनेता पिछले 6 महीनों से अवसाद से पीड़ित थे और इलाज चल रहा था. इसके अलावा सुशांत की आत्महत्या पर कई बड़े सवाल उठ रहे हैं. मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. इसके लिए पुलिस उनके करीबियों से भी पूछताछ करने में जुटी है.