क्या है रणबीर-आलिया की सगाई का सच? | खबर फिल्मी है
एबीपी न्यूज़ | 30 Dec 2020 05:18 PM (IST)

रणबीर कपूर, अपनी मां नीतू सिंह और गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ परसों के दिन मुम्बई से जयपुर के लिए रवाना हुए थे. फिलहाल ये सभी अपने अन्य करीबी दोस्तों के साथ सभी रणथम्बोर के अमन होटल में ठहरे हुए हैं, जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी रुके हुए हैं. मगर रणबीर और आलिया के कई करीबियों के साथ इकट्ठा हो जाने से अब इस बात का कयास लगाया जा रहा है रणबीर और आलिया की सगाई होने जा रही है.
इस खबर की पुष्टि करने के लिए जब एबीपी न्यूज़ ने रणबीर कपूर के चाचा और अभिनेता रणधीर कपूर को फोन किया तो उन्होंने इस खबर की प्रामाणिकता से साफ इनकार किया और इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया.