Bollywood News: प्रमोशन का नया अंदाज! गणेश उत्सव के मौके पर शुरू हुआ फिल्म 'रामायण' का म्यूजिकल कैंपेन (14.09.26)

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने प्रमोशन की दिशा में एक नया तरीका अपनाया है। उन्होंने भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन का आगाज किया। इस खास मौके पर मेकर्स ने 'सिया राम' नाम से पहला मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में बेहद शांत और प्राकृतिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।दोनों का यह दिव्य और सादगी भरा लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। पोस्टर जारी करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' भी रिलीज कर दिया है।ए.आर.रहमान द्वारा कंपोज और अरिजीत सिंह व श्रेया घोषाल द्वारा गाए गए इस भक्तिमय गीत को डॉ.कुमार विश्वास ने लिखा है।यह गाना और नया लुक दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।