Farhan Akhtar, Swara Bhaskar समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों ने CAA के खिलाफ किया प्रदर्शन
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 08:51 AM (IST)

नागरिकता कानून को लेकर यूपी से लेकर गुजरात में हिंसक प्रदर्शन हुए. लखनऊ औऱ अहमदबाद से तो भयावह तस्वीरें सामने आईं. मगर इस बीच एक प्रदर्शन मुंबई में भी हुआ. बाकी प्रदर्शनों से बिल्कुल अलग. हर मायने में आज हम देश को मुंबई के लोगों और मुंबई की पुलिस की वो तस्वीर दिखाएंगे जो देखना आपके लिए बेहद जरूरी है. ताकि नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर कानून हाथ में लेने वाले लोगों को सबक मिले. हिंसा रोक पाने में नाकाम पुलिस समझ सके कि ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात से कैसे निपटते हैं.