हल्के लक्षण के बाद भी Amitabh Bachchan को है Corona का ज्यादा खतरा, जानिए क्यों?
एबीपी न्यूज़ | 12 Jul 2020 01:00 AM (IST)

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा डिस्इंफेक्ट किया जाएगा. परिवार के सभी सदस्यों का भी टेस्ट किया है जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है.
अमिताभ बच्चन के बाद बेटे अभिषेक बच्चन को भी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. अभिषेक बच्चन ने भी पिता की तरह खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. अभिषेक ने ट्वीट में बताया कि उनमें और उनके पिता में इसके लक्ष्ण बेहद कम दिख रहे हैं.