Actor Jagdeep Demise: सुपुर्द-ए-खाक हुए जगदीप, Johny Lever बोले- मैं उनकी नकल किया करता था
रवि जैन, एबीपी न्यूज़ | 09 Jul 2020 04:09 PM (IST)

50 के दशक में एक बाल कलाकार के तौर पर अभिनय की दुनिया में कदम रखनेवाले जाने-माने अभिनेता और एक मशहूर कॉमेडियन के तौर पर अपनी एक अलग छाप छोड़नेवाले वाले जगदीप को आज मुम्बई में दोपहर 2.30 बजे दक्षिण मुम्बई के मझगांव इलाके के ईरानी सिया क्रबिस्तान में सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया. अंतिम विदाई के मौके पर दिवंगत जगदीप के दोनों बेटे जावेद जाफरी और नावेद जाफरी और उनके परिवार के करीबी सदस्य उपस्थित थे.